दोस्तों आज मैं आपको recipe of dhokla in hindi सिखाने जा रही हूँ। यह गुजरात की एक पारम्परिक रेसिपी है।
ढोकला सभी को बहुत पसंद आते हैं, आज मैं आपको ढोकले की बहुत ही आसान रेसिपी बताने जा रही हूँ, तो चलिये ढोकला बनाना शुरू करते हैं।

recipe of dhokla in hindi आवश्यक सामग्री
- बेसन – 1 कप
- चीनी – 1 से 2 चम्मच छोटे
- नमक – 1/2 चम्मच छोटे
- नींबू का रस – 1/2 चम्मच छोटे
- हींग – 1/4 चम्मच छोटे
- तेल – 1 से 2 चम्मच छोटे
- अरारोट – 1 चम्मच छोटे
- राई – 1 चम्मच छोटे
- तिल – 1 चम्मच छोटे
- हरी मिर्च – 2 से 3 ( कटी हुई )
- करी पत्ता – 6 से 7
- मीठा सोडा – 1/2 चम्मच छोटे
- धनिया पत्ता – 2 चम्मच ( बारीक कटा हुआ )

recipe of dhokla in hindi
मिक्सी जार लेकर उसमें दो चम्मच चीनी डाल दीजिये। अपने स्वाद के अनुसार नमक डाल दीजिये, आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच हींग मिला दीजिए।
एक चम्मच तेल और उसमें एक चम्मच आरारोट मिला दीजिए।
आप इसमें आधा कप पानी मिला दीजिए और जार का ढक्कन लगाकर इन सारी चीजों को अच्छे से पीस लीजिए।
बेटर बना के तैयार कर लीजिये

एक बाउल में निकाल लीजिये। साइड में रख दीजिए।
बेसन का घोल तैयार कर लीजिये
एक बाउल लेकर उसमें 1 कप बेसन छन्नी की सहायता से छानकर ले लीजिए। बेसन छानने से इसमें जो गुठलियां होंगी वो निकल जायेगी।
बेसन में जो सारी चीजें पीस के रखी थी, इसमें मिला दीजिये। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाइये और मिक्स करते जाइये।
बेसन को अच्छे से मिक्स करना बहुत जरूरी है।
बेसन में किसी प्रकार की गुल्थी नहीं रहनी चाहिए।
इस बेटर को कम से कम 5 मिनट तक मिक्स कर लीजिए। ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दीजिए।
जिस कटोरी में ढोकला बनायेगे उसको ग्रीस कर लीजिये
ढोकला बनाने के लिए तीन कटोरी ले लीजिए। कटोरी को तेल से ग्रीस कर लीजिये।

ग्रीस करने के बाद इसमें बटर पेपर लगा दीजिये। अगर आपके पास बटर पेपर नही है, बिना बटर पेपर के भी ढोकला बना सकते हैं।
तड़का तैयार कर लीजिये
ढोकले में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले आप तड़के पैन में तेल डाल दीजिये और गैस को ऑन कर दीजिये।
एक चम्मच राई डाल दीजिए राई को चटकने दीजिये, 1 चम्मच तिल डाल दीजिए।
हरी मिर्च, हींग और 7 से 8 करी पत्ता डाल दीजिए और एक चम्मच चीनी मिक्स कर दीजिए।
इन सारी चीजों को तब तक पका लीजिये, जब तक चीनी मिक्स नहीं हो जाती। गैस का प्लेम बंद कर दीजिए।
तड़के को ठंडा होने के लिए साइड में रख दीजिए।
कढ़ाई को गर्म कर लीजिये
एक कढ़ाई लीजिए और उसमें स्टैंड रख दीजिए, और उसके ऊपर जाली रख दीजिये।
आपके पास जाली नही है, तो इसमें छन्नी भी रख सकते हैं।
इससे आपका ढोकला अच्छे से स्टीम होगा, और अगर आपके पास जाली और छन्नी नहीं है, तो इसमें प्लेट या कटोरी भी रख सकते हैं। पानी डाल दीजिए और गैस को ऑन कर दीजिए।
फ्री हीट कर लीजिये, घोल को रखे 10 से 15 मिनट हो गए हैं। इसको आप फिर मिक्स लीजिये।
इसमें आधा चम्मच मीठा सोडा डालकर और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिये। इसको अच्छे से फेंट लीजिये।
अच्छे से फेटने के बाद इसका कलर काफी चेंज हो जाएगा। मीठा सोडा डालने से बेटर फूलने लगेगा।
कटोरी में घोल को डाल दीजिए। कटोरी में थोड़ी जगह खाली रखनी हैं।
कटोरी को थोड़ा सा पटक दीजिए।
पानी भी गर्म हो चुका है, इन कटोरियों को कढ़ाई में रखकर उसके ऊपर एक ढक्कन लगा दीजिये।
इसको लो आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकने दीजिये।
ढोकले को कम से कम 10 से 15 मिनट तक पका लीजिये
ढोकले को रखे 15 मिनट हो गए हैं। एक बार इसको चेक कर लीजिए। ढोकले ऊपर से पके हुए दिखाई दे रहे होंगें।
आप इसके अंदर एक टूथपिक डाल कर देखिए।
अगर आपके पास टूथपिक नहीं है, तो आप चाकू की सहायता से भी चेक कर सकते हैं।
अगर आपके चाकू पर बेटर नही दिखाई दे रहा है तो आपके ढोकले अच्छे से पक गए है।
अगर आपके चाकू पर ढोकला आ रहा है, अच्छे से नहीं पका है। आपका ढोकला अच्छे से पक गए हैं।
इसको दो मिनट तक रखा रहने दीजिए, और फिर गैस को बंद करके ढोकले को बाहर निकाल लीजिए।
आपके ढोकले ठंडे हो गए हैं, अभी ये हल्के से गर्म है।
आप चाकू की सहायता से ढोकले को बाहर एक प्लेट में निकाल लीजिए और ढोकले बनकर तैयार हैं।
अधिक सीखें : गुजिया बनाने की विधि, dal fry recipe
इसके अंदर बहुत अच्छी जाली बन कर आयी है।
ढोकले के ऊपर तड़का लगाएं (recipe of dhokla in hindi)
ढोकला बहुत ही सॉफ्ट बनकर आया है। ढोकले के ऊपर जो तड़का पहले से बना कर रखा था,
उसको डाल दीजिए और ऊपर से हरा धनिया डाल दीजिये और आपका ढोकला बनकर तैयार है।
recipe of dhokla in hindi