आज आप chawmin banane ki vidhi जानने वाले हैं, इसके कुछ सीक्रेट्स हम आपको बताएंगे जो कोई नहीं बताता है। वेज चाउमीन दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध है।
वेज चाउमीन में बहुत सारी हरी सब्जियां डाली जाती है, जो सभी के मन को लुभा लेती है। चाउमीन में हक्का नूडल्स रंगीन और कुरकुरे की श्रंखला के साथ आते हैं। वेज चाउमीन को शाम की हल्की फुल्की भूख में बना कर खा सकते है।

वेज चाउमीन में सब्जियां थोड़ी अधिक मात्रा में होती है।
भारत में चाउमीन खाना इतना पसंद किया जाने लगा है कि, इसमें होटल से लेकर छोटे-छोटे चाट की दुकानों पर चाट के साथ वेज चाउमीन देखने को आसानी से मिल जाती है। वेज चाउमीन को सभी लोग अपने-अपने तरीके से बनाना बताते हैं।
चाउमीन बनाने का सीक्रेट –
चाउमीन बनाने के दो सीक्रेट हैं। पहला सीक्रेट है कि, चाउमीन को उबालने के बाद 5 से 10 मिनट तक ठंडे पानी से धुलना चाहिए।
इसका एक तरीका है कि, चाउमीन उबलने के बाद उसको किसी जालीदार बर्तन में निकाल लें और बिना देर किये इसको पानी की टंकी के नीचे रखकर धुलना शुरू करें। इस प्रकार से करना है कि, एक तरफ से पानी आता रहे और दूसरी तरफ से निकलता रहे।

कभी भी पानी से भरे हुए बर्तन में चाउमीन नूडल्स को न डालें हमेशा जालीदार बर्तन का ही उपयोग करें। ऐसा करने से चाउमीन खिल जाती है और एक दूसरे से चिपकती नहीं है। 5 से 10 मिनट तक धुलने के बाद हांथों में रिफाइंड का तेल लगाकर नूडल्स में लगाकर रख दें।
अब आप इससे 12 से 15 घंटे में कभी भी चाउमीन बना सकते हैं। एक बात का और ध्यान रखें कि, धुलते समय हल्के हांथों का प्रयोग करें और ध्यान दें कि, नूडल्स टूटने न पायें।
दूसरा सीक्रेट इस रेसिपी के अंत में आपको मिलेगा।
आवश्यक सामग्री(chawmin banane ki vidhi)
- नूडल्स – 200 ग्राम
- प्याज – 1 लम्बाई में कटी हुई
- गाजर – 1 लम्बाई में कटी हुई
- शिमला मिर्च – 1 लम्बाई में कटी हुई
- पत्ता गोभी – 1 कप लम्बाई में कटी हुई
- हरे मिर्च – 2 से 3 बारीक कटे हुए
- नमक – स्वादानुसार
- ग्रीन चिल्ली – 2 छोटे चम्मच
- टमैटो सॉस – 2 छोटे चम्मच
- बिनेगर – 1 छोटा चम्मच
- सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – 2 चुटकी
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
चाउमीन बनाने की तैयारी (chawmin banane ki vidhi)
सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई या पैन लें। कढ़ाई में आप अपने अनुसार पानी डाल दें। गैस ऑन कर दें। जब पानी में उबाल आने लगे तब नूडल्स डाल दें।
नूडल्स को तोड़ें न ऐसे ही कढ़ाई में डाल दें और गैस का फ्लेम मध्यम रखें। नूडल्स को 10 मिनट तक उबाल लें या फिर जब नूडल्स थोड़ा सा पक जायें। अब गैस बंद कर दें। नूडल्स को जालीदार बाउल में निकाल लें। जिससे नूडल्स का स्ट्रा पानी निकल जाये।

नूडल्स को 10 मिनट तक ठंडे पानी से लगातार धोते रहें या फिर तब तक जब तक नूडल्स अलग-अलग न दिखाई देने लगे। पूरी जानकारी आपको ऊपर बताई गई है।
गाजर को छीलकर धो लें। गाजर को लम्बाई में काट लें। प्याज को छीलकर धो लें प्याज को लम्बाई में काट लें। शिमला मिर्च को धो लें और लम्बाई में काट लें।पत्ता गोभी को काटकर धो लें। हरे मिर्च को धोकर काट लें।
चाउमीन बनाने की विधि(chawmin banane ki vidhi)
गैस पर कढ़ाई या पैन रख दें। गैस ऑन कर दें। कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डाल दें। जब तेल हल्का गर्म हो जाये तब इसमें हरे मिर्च डाल दें।

हरे मिर्च को फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, प्याज डाल के फ्राई कर लें। अब इसमें पत्ता गोभी डाल दें।
दूसरा सीक्रेट है कि, पत्तेगोभी को पहले न डालें वरना ये पानी छोड़ देगा। इसलिए जब भी आप चाउमीन कढ़ाई में डालने वाले हों तो तुरंत पहले पत्ता गोभी डालें।

अगर संभव हो तो चाउमीन को बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करें। ध्यान रहें सब्जियों को ज्यादा न पकायें। इसके बाद इसमें नूडल्स और सोया सॉस, बिनेगर (सफेद सिरका) नमक, कालीमिर्च पाउडर, ग्रीन चिल्ली सॉस और टमैटो केचप डाल दें।

इन सभी चीजों को चाउमीन में अच्छे से मिला दें। चाउमीन को कलछुल की सहायता से चलाते हुए तेज आंच पर कम से कम 2 से 3 मिनट तक पका लें।
गरमा-गरम चाउमीन बनकर तैयार है। चाउमीन को सर्व करने के लिए प्लेट में निकाल लें।
वेज चाउमीन बनाते समय ध्यान देने योग्य बातें -(chawmin banane ki vidhi)
1 – चाउमीन को ज्यादा न उबालें। चाउमीन को हाफ कुक ही रहने दें।
2 – चाउमीन में सब्जी अपनी पसंद की डाल सकते है जैसे वेबी कॉर्न, मशरूम, पनीर आदि सब्जी भी डाल सकते है।
3 – चाउमीन को उबालते समय तेल और नमक बिल्कुल भी न डालें।
4 – आप चाहें तो गाजर को हटा सकते हैं।
