besan ki barfi banane ki vidhi / hindi me

दोस्तों आज मैं आपको बेसन की बर्फी (besan ki barfi banane ki vidhi) के बारे में बताने जा रही हूँ।

अक्सर जब कोई त्यौहार होता हैं। सभी का मीठा खाने का मन होता है। आप इस बेसन की बर्फी को बना कर खा सकते है।

घर पर मिठाई बनाना काफी झंझट का काम लगता हैं। मगर बेसन की बर्फी बनाने के बाद आपकी ये सोच बदल जायेगी।

besan ki barfi banane ki vidhi
  • Save

हमारे बताये गए तरीके से अगर आप ये मिठाई बनाते हैं तो घर पर ही आपको बाजार से बेहतर स्वाद मिल जायेगा।

बेसन से आप अनेक रेसिपी बना सकते हैं, जैसे बेसन की रोटी, बेसन के पकोड़े, बेसन के लडडू इत्यादि रेसिपी बना कर खा सकते हैं, तो चलिए बेसन की बर्फी बनाना शुरू करते हैं।

आवश्यक सामग्री / (besan ki barfi)

  • बेसन – 200 ग्राम
  • चीनी – 150 ग्राम
  • काजू – 5 से 6 (बारीक कटे हुए)
  • बादाम – 7 से 8 (बारीक कटे हुए)
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • देसी घी – 100 ग्राम

बेसन की बर्फी बनाने के पहले की तैयारी /(besan ki barfi)

सबसे पहले आप काजू को बारीक टुकड़ों में काट कर तैयार कर लें।

बादाम को बारीक टुकड़ों में काट कर तैयार कर लें।

besan ki barfi banane ki vidhi
  • Save

गैस पर एक पैन या कढ़ाई रख दें। गैस को ऑन कर दें। कढ़ाई में बेसन डाल दें। बेसन को कलछी से चलाते हुए भून लें।

जब बेसन हल्का सा गर्म हो जाये तब इसमें घी डाल के अच्छे से बेसन में मिला दें। ध्यान रहें घी को थोड़ा-थोड़ा करके डालें।

बेसन को 3 से 4 मिनट तक भूनें। गैस को फ्लेम मीडियम रखें। बेसन को तब तक भूनें जब तक बेसन का कलर थोड़ा गोल्डेन न दिखने लगे।

besan ki barfi
  • Save

जब बेसन अच्छे से भून जायेगा तो घी छोड़ देगा। अब आप गैस बंद कर दीजिये और बेसन को ठंडा होने दें।

चासनी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक भगोना या कोई बड़ा बर्तन लीजिये। आप आप इसमें चीनी डाल दें।

चीनी के आधा पानी डाल दें और गैस ऑन कर दें।

चासनी को जब तक पकाना हैं, जब तक एक तार न बनने लगे।

बीच-बीच में इसे चम्मच या कलछी से चलाते रहें। जिससे नीचे चीनी न जले।

इसमें इलायची पाउडर डाल दें और अच्छे से चासनी में मिला दें। कम से कम 2 से 3 मिनट तक ऐसे ही पका लें।

besan ki barfi
  • Save

चासनी में जब तार बनने लगे। तब गैस बंद कर दें।

बेसन में थोड़ी-थोड़ी चासनी डालते जाये और कलछी की सहायता से मिक्स करते जाये।

besan ki barfi बनाना शुरू करें

एक प्लेट या थाली में घी लगा लें। थाली के अंदर बेसन और चासनी का मिश्रण डाल दें। इसमें आप ड्राई फ्रूट डाल दें।

ड्राई फ्रूट आप अपने पसंद के डाल सकते है। जो आपको पसंद हों। ड्राई फ्रूट को किसी प्लेट या किसी कोटरी से हल्का सा दबा दें ताकि ड्राई फ्रूट बर्फी में अच्छे से सेट हो जाएँ।

besan ki barfi banane ki vidhi
  • Save

बर्फी को 30 से 35 मिनट के लिए पंखे के नीचे रख दें, फिर बर्फी के पीस काट लें पीस अपने हिसाब से छोटे या बड़े काट सकते है।

अधिक सीखें : gulab jamun banane ki vidhi

besan ki barfi बनकर तैयार हैं।

(besan ki barfi) बनाते समय ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बातें –

1 – बेसन को धीमी आंच पर भूनें, बेसन कढ़ाई में लगना नहीं चाहिए। इससे बर्फी का स्वाद खराब हो सकता है।

2 – चासनी बनाते समय चासनी को बीच-बीच में चलाते रहें वरना चीनी नीचे से जल सकती है।

3 – बर्फी बनाते समय अगर बर्फी ज्यादा कड़ी हो गई है तो आप बर्फी को कढ़ाई में डाल दें और उसमें 2 छोटे चम्मच दूध डाल दें और गैस ऑन कर दें। जब बर्फी हल्की सी पतली हो जाये तो आप इसको फिर से थाली में जमा दें।

Leave a Comment

Copy link