chawal ke aate ki kachri / ऐसी कुरकुरी बनेंगी की बाकी नाश्ते फेल हो जाएँ

chawal ke aate ki kachri (कचरी) बनाने में हमें ज्यादा वक्त नहीं लगता है। चावल की कचरी और आटे (chawal ke aate ki kachri) बनाने में ज्यादा अंतर नहीं होता है। जिसे मैनें आगे विस्तार से बताया है।

शाम की चाय और साथ में चावल की कचरी हो मजा ही आ जाये। आज भी हमारे जीभ पर वही स्वाद आता है जो बचपन में मेहमानों के जाने के बाद मम्मी से छिपा कर प्लेट सफा कर देते थे।

खैर चाहे बच्चे हों या बूढ़े स्वाद जिंदगी में निखार लाते ही हैं। इसलिए आज मैं आपसे चावल की कचरी बनाने की विधि साझा कर रही हूँ।

चावल के आटे की कचरी

chawal ke aate ki kachri

chawal ke aate ki kachri बनाने के लिए हम दो कटोरी चावल का आटा लेकर उसे लगभग दो से तीन लीटर पानी में मिला देगें। चावल का आटा पानी में आसानी से नहीं घुलेगा इसलिए पानी को चलाते हुए इसमें आटे को मिक्स करें।

अब इसमें आप स्वाद अनुसार नमक मिला देगें। इस घोल को आप गैस पर मीडियम आंच पर रख देगें।

rps20210315 195652

पकाते हुए इसे नीचे से चलाते रहें अन्यथा यह तली से चिपक जायेगा। लगभग 10 मिनट के अंदर आपका घोल काफी गाढ़ा हो जायेगा।

chawal ke aate ki kachri

जब आपको लगे की यह कचरी बनाने के लायक गाढ़ा हो गया है। तब गैस बंद कर दें।

आवश्यक सामग्री (chawal ke aate ki kachri)

  • चावल का आटा – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – वैकल्पिक

चावल की कचरी बनाने की तैयारी

सबसे पहले चावल थाली में निकाल लें। चावल को साफ कर लें।

चावल को एक बाउल में डाल के 3 से 4 बार अच्छे से धो लें। चावल में 1 ग्लास पानी डाल के चावल को 2 घंटे के लिए भीगने के रख दें।

चावल की कचरी बनाने की विधि

2 घंटे के बाद चावल को पानी से अलग कर लें। गैस पर एक भगोना रख दें।

भगोने में 2 कप पानी और 1 कप चावल डाल दें। भगोने को गैस पर रख कर गैस को ऑन कर दें। गैस का फ्लेम मीडियम रखें। चावल को गलने तक पका लें।

इसके बाद आप चावल को एक बड़ी परात यह बड़ी थाली में निकाल लें। तब तक आप एक प्लास्टिक की पन्नी लें। और पन्नी को धूप में डाल दें।

chawal ke aate ki kachri / चावल की कचरी

आप चाहें तो चावल के आटे से कचरी बनायें या फिर चावल से , आगे की प्रक्रिया एक जैसी ही होगी।

अब आप एक दूध का खाली पैकेट लें। पैकेट के ऊपर थोड़ा बड़ा छेद कर दें ताकि आप मिश्रण उस पन्नी के अंदर डाल सकें। इसके बाद पन्नी में एक बड़ा चम्मच बैटर भर दें।

पन्नी के नीचे का एक कोना काट दें। आपको जितनी मोटी कचरी चाहिए उतनी मोटी पन्नी काट दें। अब आप पन्नी के ऊपर साइड में पकड़कर कचरी बना लीजिये।

चावल की कचरी

कचरी आप अपने हिसाब से छोटी या बड़ी बना सकते हैं। ऐसे ही सारी कचरी बना कर तैयार कर लें। कचरी को तेज धूप में 3 दिन तक सुखा लें।

चावल की कचरी

अधिक सीखें : सूजी के पापड़ बनाने की विधि

कचरी को फ्राई करने के लिए गैस पर एक कढ़ाई रख दें। गैस ऑन कर दें।

कढ़ाई में रिफाइंड तेल डाल दें। गैस मीडियम कर दें। जब तेल बहुत ज्यादा गर्म हो जाये तब तेल में एक मुट्ठी कचरी तेल में डाल दें। कचरी को कलछी की सहायता से दोनों और से सेंक लें। कचरी को टिशू पेपर पर निकाल लें।

चावल की कुरकुरी कचरी बनकर तैयार हैं। चावल की कचरी को चाय के साथ सर्व करें।

chawal ke aate ki kachri

चावल की कचरी / chawal ke aate ki kachri ( ध्यान देने योग्य बातें )

  • आप चाहे तो चावल को मिक्सी जार में पीस कर भी कचरी बना सकते हैं।
  • अगर आप जीरा नहीं डालना चाहते हैं तो जीरे को स्किप कर दें।
  • एक साथ में ज्यादा कचरी न डालें वरना कचरी फूलेगी नहीं।
  • कचरी जब अच्छे से सूख जाये तभी कचरी को स्टोर करें वरना कचरी खराब हो सकती हैं।

Leave a Comment