क्या आपने कभी घर पर जलेबी बनाने की कोशिश की है ? शायद नही की होगी, क्योंकि ऐसा लगता है कि, घर पर जलेबी बनाना संभव ही नहीं है। लेकिन अब आप कुरकुरी और रसभरी जलेबी घर पर ही बना सकते हैं। क्योंकि आपके लिए लेकर आयी हूँ जलेबी रेसिपी इन हिंदी।
आप आसानी से इसे घर पर ही बना पायेगें। इतनी स्वादिष्ट कुरकुरी जलेबी खाकर घर वाले तो तारीफ करेगें ही साथ ही आपको यकीन नहीं होगा कि, ये मुझसे कैसे बन गई।
इसमें आपको ज्यादा झंझट और ज्यादा समय नहीं लगेगा।
लॉकडाउन के दौरान जब मेरे पति ने जलेबी खाने की इच्छा जाहिर कि, तो मुझे संकोच हुआ। लेकिन उन्हें भी जलेबी खाये महीनों बीत चुके थे।

इसलिए मैनें भी बिना कोई टालमटोल किये जलेबी बनाई और वो जलेबी इतनी अच्छी बनी कि, उसके बाद से बाजार से जलेबी लाना बंद ही हो गया। आज मैं वही रेसिपी आपसे शेयर कर रही हूँ।
कई जगह पर आपको सलाह दी जायेगी कि, तुरंत जलेबी बनाने के लिए यीस्ट का प्रयोग करें। लेकिन मेरी राय में यीस्ट का प्रयोग न करें।
इससे जलेबी तो जलेबी जैसी दिखेगीं लेकिन उसमें असली स्वाद नहीं होगा। अगर आपको स्वादिष्ट भटूरे और जलेबी बनानी हों तो उसकी तैयारी एक दिन पहले ही कर लें।
अगर आपको कल सुबह नाश्ते में जलेबी बनानी हों तो आज शाम को ही इसका बैटर तैयार करें।
आवश्यक सामग्री (जलेबी रेसिपी इन हिंदी)
- मैदा – 1 कप
- उड़द दाल – 50 ग्राम ( भीगी हुई )
- चीनी – 2 कप
- बेकिंग पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- इलायची – 6 – 7 ( कुटी हुई )
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- रिफाइंड तेल – जलेबी तलने के लिए
- रेड फूड कलर – 1 / 2 पिंच
बेटर तैयार करें (जलेबी रेसिपी इन हिंदी)
उड़द की दाल को थाली में निकाल लें। दाल को अच्छे से साफ कर लें। दाल को बाउल में डाल दें। दाल में आवश्कतानुसार पानी डाल कर दाल को 3 घंटे के लिए भीगने के लिए रख दें।
3 घंटे के बाद दाल का स्ट्रा पानी निकाल लें। दाल को मिक्सी जार में डाल कर फाइन पेस्ट बना लें। दाल को बाउल में निकाल लें। मैदा को बड़े बाउल में निकाल लें और दूसरा बाउल लेकर मैदे को छन्नी की सहायता से छान लें।

मैदे में बेकिंग पाउडर और रेड फूड कलर डालकर मिला लें। अब मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डाल के मैदे का चिकना घोल बना लें।
मैदे के घोल में पीसी हुई उड़द की दाल अच्छी तरह से मिला ले। बैटर बहुत ज्यादा पतला न हो और न ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। जलेबी बनाने के बैटर तैयार है।
जलेबी बनाने के चाशनी बनाकर तैयार कर लें (जलेबी रेसिपी इन हिंदी)
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और डेढ़ कप पानी डाल के बर्तन को गैस पर गैस ऑन कर दें। चाशनी को तब तक पकाइये जब तक चीनी पूरी तरह से पानी में घुल न जाये।
चाशनी को बीच-बीच में चलाते रहें। चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को 5 – 6 मिनट तक पका लें। अब चाशनी की एक दो बूँद को किसी बर्तन निकाल लें।

चाशनी ठंडी होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये चाशनी में 1 तार बन रहा हो तो चाशनी जलेबी बनाने के लिए तैयार है।
चाशनी में 1 छोटी चम्मच नींबू का रस मिला दें। जिससे चाशनी जमेंगी नहीं। चाशनी में कटी हुई इलायची पाउडर डाल के मिला दें। चाशनी बनकर तैयार है।
जलेबी बनाने के लिए कढ़ाही में घी या रिफाइंड तेल गर्म करें। जलेबी बनाने के लिए एक कोन ले या आप चाहें तो सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते है या फिर किसी भी पॉलीथीन में बैटर भरकर जलेबी बनाई जा सकती है।

कोन को ग्लास के ऊपर रखकर बैटर को कोन में भर ले। कोन के नीचे से बिल्कुल छोटा सा काट लें। मीडियम हाई गरम तेल होने पर कोन को थोड़ा – 2 दबाते हुए इसकी धार को हाथ से गोल – 2 घुमाते हुए कढ़ाई में डाल दें।
जलेबी बनाने के लिए हमेशा खुली कढ़ाई लें। जलेबी आपको जितनी लम्बी या जितनी छोटी पसंद हो आप अपने हिसाब से बना लें।
जलेबी को दोनों ओर से गोल्डेन ब्राउन होने तक पका ले। जलेबी तलने के बाद जलेबी को आप कलछी पर थोड़ी देर तक रख ले।
जिससे जलेबी का स्ट्रा तेल कढ़ाई में निकल जायेगा। जलेबी को तुरंत चाशनी में डाल दें। जलेबी 4 मिनट तक चाशनी में डूबी रहने दें।

इसके बाद जलेबी को प्लेट में निकाल लें। इसी तरीके से सारी जलेबी तल कर चाशनी में डाल के तैयार कर लें।
बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरी जलेबी जलेबी बनकर तैयार हैं।
जलेबी बनाने के आवश्यक बातें – (जलेबी रेसिपी इन हिंदी)
- जलेबी का बैटर बनाते समय बैटर न तो पतला न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
- बैटर में पानी एक साथ न मिलायें। पानी थोड़ा – थोड़ा करके मिलायें।
- जलेबी बनाने के लिए हमेशा खुली कढ़ाई का प्रयोग करें।